आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़,संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में कापियों के मूल्यांकन के दौरान दोपहर का नाश्ता न दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में लगे प्रत्येक अध्यापकों को दोपहर में 25 रुपये प्रति अध्यापक की दर से नाश्ता देने के लिए शासन का निर्देश है। अगल-बगल के जनपदों के कुछ मूल्यांकन केन्द्रों पर शासनादेश का पालन भी किया जा रहा है, लेकिन जिले के किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर किसी भी अध्यापका को दोपहर का नाश्ता नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जेडी से मांग की कि मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करें कि वह तत्काल सभी मूल्यांकन केंद्रों पर शासनादेश के पालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.