नाश्ता दुकानदार के सिर में लोहे की छड़ घुसेड़कर हत्या
समस्तीपुर, जून 15 -- उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र की सातनपुर हाट में रविवार देर रात अपराधियों ने अपनी नाश्ता दुकान में सो रहे दुकानदार मदन साह (40) के सिर में लोहे की छड़ घुसेड़कर बेरहमी से हत्या कर दी। मदन सातनपुर वार्ड संख्या-3 निवासी रामदेव साह का पुत्र था। सोमवार सुबह जब लोग हाट पहुंचे तो दुकान के भीतर खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय के एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, सर्किल निरीक्षक पिंकी प्रसाद और उजियारपुर थाने के प्रभारी दारोगा राहुल कुमार रजक ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। प्रभारी दारोगा ने बताया कि हत्यारे ने किसी नुकीली छड़ से मृतक के सिर समेत शरीर के अन्य 11 स्थानों पर बर्बरतापूर्वक वार किया है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.