औरैया, अप्रैल 2 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी और बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरपाल की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजन शव लेने के लिए बरेली पहुंच गए हैं। देर रात तक शव के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय वीरपाल पुत्र राजकुमार उर्फ राजू बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। गुरुवार तड़के करीब चार बजे उन्होंने अपनी पत्नी संगीता से नाश्ता मांगा। नाश्ता करने के बाद उन्होंने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की और आराम करने के लिए लेट गए। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे। घबराई पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें...