देवघर, मार्च 10 -- मधुपुर प्रतिनिधि रेलवे सुरक्षा बल और रेल थाना की संयुक्त टीम ने नशाखुरानी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पायी है। पकड़ा गया नशाखुरानी आरोपी 59 वर्षीय महेंद्र मंडल उर्फ फेचका जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना के झिलुवा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बड़ी मशक्त के बाद उसे जामताड़ा से धर दबोचा। पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर झिलुवा अवस्थित उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा। फिर पीछा करते हुए पुलिस ने जामताड़ा स्टेशन पर पकड़ा। अपराधी महेंद्र मंडल उर्फ फेचका पर नशाखुरानी, चोरी, छिनतई व मारपीट के कई अपराधिक मामले विभिन्न राज्यों के थाना में दर्ज है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, सैथिया व रामपुरहाट थाना में उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है।क्या है मामला व क...