नई दिल्ली, जुलाई 20 -- मानसून का सीजन कुछ फलों को लेकर आता है, जिसमें एक होता है हरा-हरा नाशपाती। नाशपाती खाना कई लोगों को पसंद होता है और ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती बच्चों से बूढ़ों तक के लिए अच्छी होती है लेकिन कई बार हम अनजाने में खट्टी और सख्त नाशपाती खरीद लेते है, जिसे खाने में मजा नहीं आता। अगर आप भी मीठी-रसीली नाशपाती खाना पसंद करते हैं, तो उसे पहचानने के लिए सिर्फ 4 तरीके जान लीजिए। बेहटा गोकुल गांव के किसान मनोज का कहना है कि नाशपाती मीठी और ताजी है या नहीं ये पता किया जा सकता है।नाशपाती मीठी है या खट्टी? कम पकी हुई नाशपाती खट्टी और थोड़ी सख्त होती है, जिसे खाने में कठिनाई होती है और साथ ही स्वाद भी अच्छ...