नाव से बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, आर्थिक सहायता और सूखा राशन बांटा
पूर्णिया, सितम्बर 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रुपौली प्रखंड में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच सांसद पप्पू यादव लगातार प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर मदद कर रहे हैं। दिन-रात बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटे सांसद देर रात नाव के जरिए विजय लालगंज, डुमरी, चापर, महलदार टोला, शर्मा टोला, नई नंदगोला और बघवा सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। अत्यधिक जलजमाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सांसद ने नाव से गांवों तक पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और बाढ़ के कारण उनके सामने खड़ी परेशानियों की जानकारी ली। कई परिवारों ने घरों में पानी घुसने, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं। यह भी पढ़ें- मनिहारी में बाढ़ की भयावह तस्वीर, नाव से गांवों में पहुंचे पप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.