खगडि़या, फरवरी 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मोरकाही थाना क्षेत्र के बंसबिट्टी गांव के निकट मालती नदी पार करने के दौरान नाव से गिरकर एक अधेड़ डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के सुर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जुरजी चक गांव के रहने वाले बिरजु चौधरी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह घर के पीछे मालती नदी को नाव से पार कर रहा था। इसी दौरान किसी तरह से वह नाव से फिसल कर गिर गया। जिससे गहरे पानी में डूबने से ही उसकी मौत हो गई। वह अपने ससुराल आया हुआ था। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.