कौशाम्बी, जून 16 -- संदीपन घाट क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गंगा घाट पर सोमवार रात मछलियां पकड़ने गया एक मछुआरा नाव से गिरकर गहरे पानी में समा गया। सुबह इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करा रही है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के फरीदपुर चकताजपुर गांव का 25 वर्षीय विजय कुमार सरोज पुत्र बुधई लाल सरोज गंगा से मछलियां पकड़कर बेचता था। पिता ने बताया कि सोमवार की रात वह गांव के लोचन और इलाके के उजिहिनी खालसा निवासी ननभैया के साथ मछलियां पकड़ने गया था। तीनों एक ही नाव पर सवार थे। देर रात वह नाव में ही सो गए। इसी दौरान विजय नाव से गहरे पानी में गिरकर डूब गया। सुबह जब साथी नींद से जगे और विजय को गायब देखा तो जानकारी परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखो...