गाजीपुर, अप्रैल 29 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट मल्लाह बस्ती में बुधवार को एक 12 वर्षीय छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि आकाश चौधरी गंगबरार क्षेत्र से नाव से अपने घर लौट रहा था। बीच नदी में अचानक नाव अनियंत्रित हो गई, जिससे आकाश संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ताड़ीघाट मल्लाह बस्ती निवासी 12 वर्षीय आकाश चौधरी दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता प्रेमचंद पेशे से मजदूर हैं। पिता ने बताया कि आकाश गांव के एक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्होंने गंगबरार क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.