मिर्जापुर, जून 9 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में नाव सुरक्षा एवं नाविकों के कल्याण के लिए नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020 क्रियान्वयन के लिए बैठक हुई। इस दौरान जनपद स्तर पर नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण समिति का गठन कर क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- मछुआरों व मत्स्य पालकों के लिए विभाग कर रहा पांच लाख रुपये तक का बीमासमिति का गठन समिति के गठन के तहत नौका संचालन सुरक्षा, रख-रखाव,नौका दुर्घटनाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण,नाविक कल्याण के लिए भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। गठित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, नगर विकास विभाग के अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिलाधिकारी के न...