सहरसा, जुलाई 1 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी पूर्वी तटबंध के भीतर बसे सात पंचायतों में कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के साथ ही बसे परिवारों को आवागमन में संभावित परेशानी के मद्देनजर ग्रामीणों द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। मुख्य सड़क व ग्रामीण सड़क पर जलभराव व कटाव से होने आवागमन में संभावित परेशानी से बचाव को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा छोटी बड़ी नाव बनाने की कवायद शुरू कर दिया है। केदली पंचायत के रामपुर गांव कोसी नदी से चारों से घिरे होने होने के कारण गांव में बसे लगभग दो सौ से अधिक परिवारों द्वारा हर साल संभावित बाढ़ को लेकर हर साल होने वाले आवागमन की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा घर घर नाव बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- कोसी: बढ़ने लगा जलस्तर, लोगों की तैयारी शुरू गांव में घर घर लोगों द्वारा सुखा राशन पैकेट व पोलीथीन सीट सहित...