वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, संवाद। सामनेघाट के जजेज गेस्ट हाउस के बगल में पक्का घाट पर नाव लगाने को लेकर शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडा से हमला में तीन नामजद सहित 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मदरवा निवासी गौतम साहनी ने तहरीर दी। बताया कि पक्का घाट पर सवारी के इंतजार में शुक्रवार को कल्लू, रामचंद्र, सोमनाथ, रामानंद, विकास साहनी के साथ बैठे थे। रामनगर का बबलू साहनी पहुंचा, नाव संचालन नहीं करने के लिए कहा। विरोध करने पर वह चला गया और कल्लू साहनी, मनोज साहनी 50 से 60 अज्ञात के साथ 10 नावों से पहुंचा। आते ही सभी हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.