हापुड़, जनवरी 25 -- नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी प्रमोद ने बताया कि वह गंगानगरी में नाव चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पीड़ित ने बताया कि गंगा नगरी में एक परिवार यात्री आया और नाव में सवार होने के लिए कहने लगा। वहां पड़ोसी नाविक ने उनसे 12 हजार रुपये मांगे। यात्री वहां से अलग होकर उसकी नाव में सवार हो गए और उसने निर्धारित शुल्क लिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी पड़ोसी नाविक ने उसके सारथ गाली गलौज की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...