मथुरा, मार्च 31 -- सोशल मीडिया पर गोकुल के घाट पर नाव में दो महिलाओं द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति को पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया। शुरुआत में लगा कि महिला श्रद्धालु किसी को पीट रही हैं। बाद में पता करने पर मामला परिवार के विवाद का निकला। यह 15 दिन पुराना है। मंदिर की सेवा पूजा को लेकर मारपीट की गई। इस मामले में पिट रहे व्यक्ति की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति के साथ नाव में महिलाएं मारपीट करती नजर आ रही हैं। इसके चलते व्यक्ति ने नाव से कूद कर महिलाओं से अपनी जान बचाई। शुरुआत में वीडियो देखकर लग रहा था कि संभवत: अधेड़ ने महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की है। प्रभारी निरीक्षक महावन चेतराम शर्मा ने बताया कि यह वीडियो 15 दिन पुराना है। जो महिलाएं मारपीट कर रही हैं, वे पिट रहे व्यक्ति के भाई की पत्नी व बेटियां है। ...