पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़,संवाददाता। विधायक मयूख महर ने दूरस्थ पंचेश्वर पहुंचकर लोगों की जनसमस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जरूरत की सामग्री लेने के लिए लोहाघाट का बाजार नजदीक पड़ता है। गांव से हर छोटी मोटी सामग्री लेने और शादी,विवाह व अन्य कार्यों के लिए बाजार जाने पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं,आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों के लिए यह धनराशि अधिक है। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एक नाव व छह लाइफ जैकेटें ग्रामीणों को उपलब्ध कराई। विधायक महर ने कहा कि तारागडा के स्थानीय लोगों को नाव सौंपी गई है वह आराम से नि:शुल्क नदी पार कर आवाजाही कर पाऐंगे। ग्रामीणों ने नाव व लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने पर विधायक का आभार जताया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर,भुवन पाण्डे,गौरव महर,जतिन वल्दिया,बब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.