मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुलही गांव स्थित झखरा मन में शुक्रवार को नाव पलटने से एक मछुआरे की मौत हो गई। मृतक रुलही मलाही टोला वार्ड 8 निवासी शंकर सहनी (53) था। मौत की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि शंकर सहनी झखरा मन में मछली मार रहे थे। इस दौरान नाव पलटने से वह नदी में डूब गये। नाव पलटने पर आसपास के लोगों ने हल्ला किया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.