नाव पलटने से डूबे युवक का शव मिला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- साहेबगंज। माधोपुर हजारी पंचायत में नाव पलटने से डूबे 23 वर्षीय युवक राजू कुमार का शनिवार की सुबह शव बरामद हुआ। मृतक वार्ड छह निवासी लालबाबू राय का इकलौता पुत्र था। पूर्व मुखिया अनिल यादव ने बताया कि युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानेदार सुनील कुमार, दारोगा कुणाल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। शुक्रवार की रात सात बजे बाढ़ के पानी में नाव पलट गई थी। नाव पर 11 लोग सवार थे। 10 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि राजू कुमार लापता हो गया था। मुखिया वैद्यनाथ राय ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.