नाव पर सवार होकर बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे सांसद लिया हालात का जायजा
कटिहार, अगस्त 30 -- कटिहार। जिला के बरारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए कटिहार सांसद तारिक अनवर ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। सांसद ने मोहना चांदपुर पंचायत के भवानीपुर गांव समेत बाढ़ से प्रभावित हो रहे विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। भवानीपुर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के बाद सांसद तारिक अनवर नाव पर सवार होकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने जलभराव की स्थिति, ग्रामीणों की परेशानी और आवागमन की समस्याओं का मौके पर जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों से सांसद को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- कटिहार : बाढ़ से घिरे गोबराही के लोग पलायन को मजबूरसांसद के निर्देश सांसद ने मौके से ही संबंधित अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.