वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी के बाद शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ। वाराणसी पुलिस ने सफाई पेश की तो सोशल मीडिया पर पुलिस की चौतरफा घेरेबंदी शुरू हो गई। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ ही एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने गंभीर सवाल खड़े किए तो पुलिस एक्शन में आ गई। शराब पार्टी में शामिल दो लोगों को गिऱफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की बातें कहीं जा रही हैं। इससे पहले इफ्तार पार्टी करने वाले एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सभी अब भी जेल में ही हैं। इन पर एक के बाद एक कई केस दर्ज हो चुके हैं।डीजे की धुन और छलके जाम सोशल मीडिया पर सोमवार को एक मिनट 15 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ लोग गंगा के बीचों-बीच नाव पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते दिख रहे थे, जबकि दूसरी नाव...