नाव पर चढ़ मस्ती करने लगे बच्चे, सोन नदी में डूबने से दो सगे भाई समेत 4 लोगों की मौत
आरा, अक्टूबर 17 -- आरा/अगिआंव, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले दो बच्चे आपस में सगे भाई थे, जबकि उनका एक चचेरा भाई भी डूब गया। वहीं, एक अन्य युवक की जान उन्हें बचाने के चक्कर में गई। घटना संदेश के तीर्थकौल गांव के पास सुबह 11 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गांव के 7 बच्चे नदी में सुबह नहाने गए थे। तभी वहां मौजूद छोटी नाव पर वे मस्ती करने लगे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ने पर यह हादसा हुआ। दुर्गा पूजा के त्योहार पर एक ही गांव में चार लोगों की मौत से मातम छा गया है। मरने वालों में तीर्थकौल गांव निवासी विनोद कुमार के 15 वर्षीय बेटे आकाश कुमार, मिंटू शर्मा के 10 वर्षीय बेटे प्रेम कुमार एवं 16 साल के सिद्धांत कुमार उर्फ शिवम कुमार और उसी गांव के निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.