वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार रात सीजेएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान काशी पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नाव को हाईजैक कर लिया था और नाविक का अपहरण कर उसे धमकाते हुए बीच गंगा में इफ्तार पार्टी कराई। इस मामले में गिरफ्तार 14 युवकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।कोर्ट में कान पकड़कर रोते दिखे आरोपी सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने कोर्ट में दलील दी कि आरोपियों ने नाविक को जबरन अपने साथ लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर नाव चलवाई। बीच नदी में इफ्तार पार्टी के दौरान भी नाविक ने विरोध किया, लेकिन युवकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.