मोतिहारी, मई 9 -- अरेराज, निप्र। गोविन्दगंज थाना के सरेया गांव के पास गंडक नदी में 27 अप्रैल को हुई नाव दुर्घटना में लापता हुए भाई बहन में भाई का शव ग्यारहवें दिन शुक्रवार की शाम घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर नदी के किनारे नवादा गांव के पास से बरामद हुआ। शव की शिनाख्त सरेया गांव के रमेश महतो के पुत्र हीरालाल महतो (26) के रूप में हुई। एसडीआरएफ की टीम ने दो बोट से तीन दिन तक तलाश अभियान चलाया था। परन्तु सिर्फ किशोरी का शव बरामद करने में ही टीम को सफलता मिली थी। टीम को लापता युवक के शव को बरामद करने में सफलता नहीं मिली थी। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शव शुक्रवार की शाम नवादा गांव के लोगों ने शव को नदी के किनारे देखा। जिसकी सूचना थाना को दी। गोविन्दगंज पुलिस पहुंच शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.