बदायूं, फरवरी 18 -- उझानी, संवाददाता। बंटवारे की रंजिश को लेकर तीन सगे भाइयों ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर नाव चला रहे अपने भाई की लात-घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत कछला के वार्ड नंबर 3 पंखिया नगला निवासी मुनीर खान पुत्र हबीब ने बताया कि उसके सगे भाई फजले, कदीम और नवाब उसका ट्रैक्टर हड़पना चाहते हैं। इसी रंजिश के चलते 16 फरवरी को कछला गंगा घाट पर नाव चलाते समय तीनों भाइयों ने गांव के ही अजमेर खां पुत्र आसफ के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.