नाव और मोबाइल वैन से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य टीमें, घर-घर हो रही जांच
मुंगेर, सितम्बर 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता । बाढ़ की विभीषिका के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में मुस्तैद हैं। जिले के 6 बाढ़ प्रभावित प्रखंडों सहित पूरे क्षेत्र में मेडिकल टीमें डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों को चिकित्सा सेवाएं दे रही हैं। दूर-दराज और जलमग्न इलाकों तक राहत पहुंचाने के लिए विशेष रूप से नाव और मोबाइल वैन की मदद ली जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए प्रभावित प्रखंडों में 39 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में डॉक्टरों और कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, बाढ़ के पानी में घिरे लोगों तक दवाएं और डॉक्टरी सलाह पहुंचाने के लिए अलग से चलंत (मोबाइल) और नाव मेडिकल टीमें बनाई गई हैं, जो सीधे घरों तक दस्तक दे रही हैं。 यह भी पढ़ें- गंगा, सरयू, सोन और गंडक के जलस्तर में लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.