नावों पर ओवरलोडिंग और अवैध परिचालन पर सख्त कार्रवाई होगी
पटना, मई 28 -- नावों के अवैध परिचालन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई होगी। बाढ़ नाव हादसे के बाद डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नावों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कड़े कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जन-सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, ओवरलोडिंग या अवैध रूप से नाव चलाने वालों के विरुद्ध सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई करें। डीएम ने कहा कि पटना जिले के दीघा पाटीपुल, जेपी सेतु पूर्वी, मीनार घाट, कलेक्ट्रेट घाट, कंगन घाट, गायघाट, कच्ची दरगाह, नासरीगंज, हल्दी छपरा, उमानाथ, सीढ़ी घाट सहित विभिन्न घाटों पर नावों के माध्यम से लगातार आवागमन होता है। निरीक्षण में पाया गया है कि कई नावों पर क्षमता से अधिक लोग, मवेशी और छोटे-बड़े वाहन लादकर परिचालन किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.