हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 11 -- लुधियाना (पंजाब) के तीर्थयात्रियों की भरी नाव शुक्रवार की दोपहर मथुरा में यमुना नदी में डूब गई। छह महिलाओं समेत 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसा वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर से ढाई किमी दूर स्थित केशी घाट के पास हुआ। हादसा पांटून पुल का भारी हिस्सा नाव से टकराने की वजह से हुआ। पंजाब-हरियाणा के 132 श्रद्धालुओं का दल ब्रज की यात्रा पर था। देवराहा बाबा घाट तक नौका विहार के लिए यह दल शुक्रवार दोपहर ढाई बजे केसी घाट पहुंचा। मोटर संचालित प्राइवेट नावों (मोटर बोट) से घूमना तय हुआ।पांटून पुल से टकराकर मोटर बोट पलटी एक मोटर बोट पर 43 लोग सवार हुए, तो चालक ने छह लोगों को दूसरी नाव पर शिफ्ट कर दिया। 37 लोगों के साथ मोटर बोट मांट-वृंदावन के बीच स्थित पांटून पुल के निकट पहुंची, तो पाया कि सिल्ट सफाई के...