मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर। नवरात्र मेले के दौरान अब नाविक नौका विहार करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट मुहैया करा सकेंगे। नाविक अब नाव से गंगा पार करने वाले लोगों के अलावा नवरात्र में नौका विहार करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित नौका विहार करा सकेंगे। प्रशासन ने अब नवरात्र मेले के दौरान गंगा घाट के किनारे नाविकों को नाव संचालन की अनुमति दे दी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया नाविक श्रद्धालुओं को घाट के किनारे नौका विहार कर सकते हैं, लेकिन निर्धारित सवारी से अधिक न बैठाएं। साथ ही प्रशासन से जारी किए गए दिशा-निर्देश के अनुसार ही नाव का संचालन करना होगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर विंध्याचल के नाविकों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने नाविकों की स...