प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। फूलन देवी की जयंती पर जनता दल यूनाइटेड ने संगम के नाविकों की रोजी-रोटी, जान-माल की सुरक्षा तथा मेला प्राधिकरण से हटाए गए दो पुरुष व दो महिला सफाईकर्मियों को पुनः काम पर रखने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एडीएम सिटी को मांगपत्र सौंपा गया।प्रदर्शन स्थल पर कलंदर चौंधियार ने कहा कि मल्लाह समुदाय सदियों से संगम में नाव चलाने, गोता लगाने, तैरने और डूबने वालों को बचाने का कार्य कर अपनी आजीविका चलाता है। उन्होंने नाविकों की मेहनत की कथित लूट की जांच कर दोषियों का पर्दाफाश करने और उनकी रोजी व सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ वाम दलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन सभा में सभी वक्ताओं ने चेतावनी दी कि 10 दिनों में कार्रवाई का अल्टीमेट दिय...