वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। प्रदेश में पहली बार वाराणसी में मां गंगा नाविक सहकारी समिति (सोसायटी) गठित की गई है। इसका उद्देश्य नाविकों का व्यवसाय बढ़ाकर उनका उत्थान करना है। इसके सदस्य जिला सहकारी बैंक से जोड़े जाएंगे। उन्हें नाव खरीदने, उनकी मरम्मत और उनके सुंदरीकरण करने में आर्थिक मदद दी जाएगी। सहकारिता विभाग ने सदस्यता प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 13 नाविक सदस्य बन चुके हैं। पिछले कई साल से जिले में पर्यटकों की संख्या उत्तरोतर वृद्धि हो रही है। नाव, होटल, रेस्टोरेंट और वाहन संचालन से जुड़े व्यवसाय तेजी से बढ़े हैं। गंगा में नावों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। संगठन या समिति नहीं होने से नाविकों को दिक्कत होती थी। उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता था। इसके मद्देनजर सहकारिता विभाग ने 'सहकार से समृद्धि की ओर' योजना के तहत प्रदेश मे...