नावा बाजार में अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त
पलामू, मई 26 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के नावा बाजार थाने की पुलिस ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अवैध उत्खनन कर दो ट्रैक्टर बालू परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ के बाद कोई कागजात नहीं दिखाने के बाद दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाकर पार्क कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखित सूचना दे दी गयी है ताकि कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.