पलामू, फरवरी 20 -- मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने नशा मुक्त समाज अभियान के तहत गुरुवार को नावाबाजार थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुलबुला गांव में करीब दो एकड़ क्षेत्र में लगी पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस पदाधिकारियों व सशस्त्र बल की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर और पुलिसकर्मियों के सहयोग से पूरे खेत में लगी अफीम की फसल को पूर्ण रूप से विनष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन पर प्रभावी रोक लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.