नावानगर : भंडारे के साथ शतचंडी महायज्ञ सम्पन्न
बक्सर, जून 24 -- नावानगर, एक संवाददाता।स्थानीय थाना परिसर में मां काली पूजा समिति के सौजन्य से आयोजित शतचंडी महायज्ञ बुधवार को पूर्णाहुति हो गई। पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसके बाद पूरे भक्ति भाव से यज्ञ का समापन हो गया। यज्ञ के लिए विगत 17 जून को जलभरी सह शोभायात्रा निकाली गई थी। गुरुवार को अरणी मंथन के साथ शुरू महायज्ञ का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन के बाद पूर्णाहुति हो गई। इस दौरान जय मां काली और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। यज्ञाचार्य हरेन्द्र पाठक के सानिध्य में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के दौरान 20 जून से दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया था, जो 23 जून तक चला। यह भी पढ़ें- नावानगर : भंडारे के साथ शतचंडी महायज्ञ सम्पन्न यज्ञ समिति के लोगों ने पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ यज्ञ में आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.