नावाडीह सुरही निवासी एएसओ अभिषेक को दी बधाई
बोकारो, जुलाई 15 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत सुरही गांव के अभिषेक कुमार गुप्ता को क्षेत्रवासी बधाई देने उनके आवास पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि अभिषेक ने बीते कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2025 में 2706वां रैंक हासिल किया। सामान्य परिवार से आने वाले अभिषेक का चयन केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के पद पर हुआ है। अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी से 2018 में पूरी की। 2020 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। दोनों परीक्षा में अभिषेक स्कूल टॉपर रहे। इसके बाद आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय, दिल्ली से वर्ष 2023 में स्नातक की परीक्षा पास की और सिल्वर मेडल भी प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Success Story: 2 बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार; पिता का अधूरा सपना पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.