कोडरमा, मई 31 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के नावाडीह गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला फिर चर्चा में है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व में प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रुकवाए जाने और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश के बावजूद शनिवार को विवादित भूमि पर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सात दिनों में हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो कार्रवाईशिकायत की जानकारी जानकारी के अनुसार, नावाडीह निवासी श्रीकांत पाण्डेय ने उपायुक्त कोडरमा को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित लगभग 77 डिसमिल सरकारी गैरमजरूआ भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में उमेश मेहता, विजय मेहता सहित अन्य लोगों का नाम लेते हुए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है।प्रशासन को दी गई शिकायतें शि...