धनबाद, दिसम्बर 19 -- धनबाद। नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर गुरुवार को बिनोद बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजसेवी बसंत कुमार यादव, एसी एसटी एवं ओबीसी माइनॉरिटी झारखंड प्रदेश के महासचिव गोपाल यादव, डालू महतो, हारू गोप समेत अन्य लोगों ने बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बसंत कुमार यादव ने कहा कि झारखंड बिनोद बाबू की परिकल्पना का प्रतिफल है। उनके आदर्शों तथा उनके दिखाएं मार्गों को आत्मसात करने की जरूरत है। गोपाल यादव ने कहा पढ़ो और लड़ो का नारा देकर झारखंड निर्माण की मांग करने वाले बिनोद बाबू एक राजनीतिज्ञ, वकील और संस्कृति प्रेमी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...