नावाडीह में मनाया गया नेशनल टेक्नोलॉजी डे
बोकारो, मई 11 -- मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा सोमवार को देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक के सकारात्मक उपयोग एवं नवाचार के प्रति जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने युवाओं से कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। तकनीक का सही उपयोग शिक्षा, रोजगार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हमें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की याद दिलाता है। यह भी पढ़ें- साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.