पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह में भूतपूर्व जिला पार्षद स्व. वाल्टन डोडराय खेल मैदान में रविवार को चार दिवसीय डॉ. मार्टिन लूथर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। एबीसी क्लब-नावाडीह के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में अब तक आठ टीमें भाग ली है। उद्घाटन मैच बिरसा युवा क्लब बढ़निया और युवा क्लब मूली के बीच खेला गया जिसमें बिरसा युवा क्लब ने 3-2 से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में आजाद क्लब करना ने स्टार ब्रदर्स टेमराई को 2-0 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। बालक वर्ग में विजेता को बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.