नावाडीह में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार
बोकारो, मई 15 -- नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी पंचायत अन्तर्गत मोदी टोला गांव में बीते मंगलवार को कुएं के पास स्नान कर रही 25 वर्षीय महिला पुनम कुमारी (पति प्रभु मुंडा) से छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से गर्दन रेत कर हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। मालूम हओ कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दूसरे दिन बुधवार को रोड जाम भी किया गया था। गुरुवार को तेनुघाट स्थित कार्यालय में बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। बताया कि सूचना मिलते ही नावाडीह थाना में कांड संख्या 36/26 व तिथि 12 मई 2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड में खौफनाक वारदात; विवाहिता की गला काटकर हत्या, दस साल पहले की थी लव मैरिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.