बोकारो, मई 31 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के सदर बाजार में बिनोद बिहारी महतो चौक के समीप कांग्रेसियों ने प्रखंड उपाध्यक्ष तिलक तुरी के नेतृत्व में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। जिला महासचिव इमरान अंसारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश आनुसार नावाडीह चौक पर यह किया गया। कहा कि देश में डीजल पेट्रोल व गैस सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तथा पीएम मोदी, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी व गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश के आदिवासियों को वनवासी कहने से आक्रोश है। हमारा भारत देश बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के संविधान से चलेगा न कि अमित शाह के फरमान से। देश में पीएम मोदी और उनके मंत्रियों द्वारा अराजकता फैलाया जा रहा है। कहा कि आज देश का आम नागरिक हर तहर से परेशान है। परंतु इससे हमारे पीएम को कोई फर्क नहीं पड़ता।...