बोकारो, मार्च 1 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को अनुमंडल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता अनुमंडल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रो अलाउद्दीन अंसारी व संचालन आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि नावाडीह प्रखंड अनुमंडल की सारी अहर्ता पूरी करता है। यहां अनुमंडल बन जाने से 33 पंचायत की आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में अनुमंडल का नाम है बेरमो और अनुमंडल कार्यालय है तेनुघाट में जो कि 33 पंचायत के ग्रामीणों को जमीन रजिस्ट्री, बच्चों का आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र संबंधित अन्य कार्य हेतु तेनुघाट आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तेनुघाट जाने के लिए कोई सरकारी बस तक की सुविधा नहीं हैं। भाड़े की गाड़ी में जाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.