बोकारो, अगस्त 19 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में चर्चित डकैती कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त मुस्ताक शेख ऊर्फ मो मुस्ताक (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना का विवरण बुधवार को यह जानकारी देते हुए बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना 18 अगस्त 2025 की रात लगभग एक बजे की थी, जब बिरनी निवासी धनेश्वर साहू के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर 8 से 10 अज्ञात अपराधी अंदर घुस गए थे। अपराधियों ने घर के सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली थी। पीड़ित के आवेदन पर नावाडीह थाना कांड संख्या 57/2025 (धारा 310(2) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पु...