नावाडीह के ग्रामीण की उत्तराखंड में हादसे में मौत
बोकारो, जुलाई 16 -- नावाडीह (बेरमो), प्रतिनिधि। बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत पोखरिया पंचायत के मोचरो निवासी खिरोधर गंझू के 20 वर्षीय पुत्र नरेश गंझू की मौत बुधवार की देर रात उत्तराखंड में कार्य करने के दौरान हो गयी। मौत की सूचना गुरुवार को परिजनों को मिलते ही चीख पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। इधर, गांव में उसी रात को खिरोधर गंझू की 6 वर्षीय भतीजी की मौत मलेरिया से हो गई। एक घर में एक साथ दो मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के संबंध में पिता खिरोधर गंझू ने बताया कि मेरा बड़ा पुत्र नरेश गंझू मई माह में भोक्ता मेला के बाद उत्तराखंड के बालकोट में नवयुग कंपनी में काम करने गया था। जहां कंपनी द्वारा रात में अंडरग्राउंड कार्य के करने के दौरान चाल धंसने से बुधवार की देर रात उसकी मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.