बोकारो, अप्रैल 4 -- नावाडीह के गांवों में मनाया गया भोक्ता पर्व नावाडीह, प्रतिनिधि।प्रखंड के चपरी, बनकटवा, नावाडीह व पोटसो सहित गांवों के शिव मंदिर परिसर में भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व की कठोर उपासना की शुरुआत गुरुवार को की गई थी। सभी भक्त निकट के जलाशय में स्नान करने के साथ भूमि लोटन करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। यहां भोलेनाथ की जयकारे के बीच दहकते अंगारों के बीच नंगे पांव नृत्य कर आग को बुझाया गया। जिसके बाद शिव भक्तों ने पीठ व बांह में लोहे की नुकीली कील लगाकार लगभग 40-50 फीट ऊपर खंभे से रस्सी के सहारे झूला झूल कर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न किया। वहीं ग्रामीण शिव मंदिर परिसर में शिव भक्तों के साथ थिरके। कहा कि वर्षो से पारंपरिक रूप से इस पर्व को मनाया जाता है।अनुष्ठान के दौरण शिवभक्तों के घर की महिलाएं अपने सिर पर पानी से भरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.