बोकारो, मई 18 -- स्थानीय प्रखंड के सभागार कक्ष में सोमवार को बीडीओ प्रशांत हेम्ब्रम व सीओ अभिषेक कुमार द्वारा प्रखंड के टॉप टेन इंटर विज्ञान व कला संकाय व मैट्रिक के छात्र छात्राओं को समान समारोह आयोजित कर प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह बीडीओ ने कहा कि सम्मान समारोह बहुत बड़ी चीज होती है। वहीं सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इन बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

कला संकाय के छात्र कला संकाय में अपग्रेड पल्स टू उच्च विद्यालय पलामू सुनील कुमार महतो, मुस्कान कुमारी व रानी कुमारी, गुंजरडीह विद्यालय के अनमोल सिंह, प्रियंका कुमारी, निशा कुमारी, खुशबू कुमारी व पूनम कुमारी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की प्रीति कुमारी, सिमरन कुमारी व तनिष...