बोकारो, अप्रैल 10 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। कृषक पाठशाला नावाडीह में वेजफेड लिमिटेड रांची के सौजन्य से नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं 50 किसानों के बीच टूल किट वितरण किया गया। प्रमुख पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य फूलमती देवी, कृषि विशेषज्ञ इंद्रजीत प्रसाद, वेजफेड प्रतिनिधि सब्बीर अंसारी एवं प्रशिक्षण समन्वयक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से वितरण किया। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, फसल प्रबंधन, जैविक खेती एवं उत्पादन बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। प्रमुख ने कहा कि किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है। जिप सदस्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को इस तरह के प्रशिक्षण से काफी लाभ मिलता है। कृषि विशेषज्ञ ने कहा कि आज के समय में उन्नत कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.