देवघर, अप्रैल 25 -- देवीपुर, प्रतिनिधि सतसंग-भीरखीबाद मुख्य मार्ग व दिल्ली कोलकाता मुख्य रेलवे लाईन अवस्थित नावाडीह आरओबी जल्द उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगा। लोगों का वर्षों का इंतजार चार दिनों में ऊपरी पुल का कार्य होते ही ख़त्म हो जाएगा। उसके बाद उद्घाटन होने के साथ ही आमलोगों के लिए नावाडीह आरओबी खोल दिया जाएगा। रंगाई-पोताई और पुल पर पीचिंग कार्य तेजी गति से कराया जा रहा है। हालांकि चिलचिलाती धूप कार्य में थोड़ी बाधा जरूर बन रही है। देवघर में सतसंग-भीरखीबाद मुख्य मार्ग और दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेलवे लाइन (आसनसोल रेलखंड) पर स्थित नावाडीह आरओबी क्षेत्र के यातायात के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है। जो नावाडीह रेलवे फाटक नंबर 4/ई/एसपीएल की जगह बनाया गया है। आरओबी का निर्माण रेलवे लाइन पर भारी ट्रैफिक जाम और सुरक्षा के मुद्दों को हल करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.