देवघर, जनवरी 28 -- देवघर,प्रतिनिधि पथरड्डा ओपी क्षेत्र के नवाडीह गांव में सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी परिवारवालों को होने के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल दिलीप कुमार यादव ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए जाने के क्रम में पड़ोसी ने अचानक गाली-ग्लौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें दिलीप यादव, सुधीर यादव और धनंजय यादव भी घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.