नावाजयपुर थाना क्षेत्र के गांव से महिला लापता
पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नावाजयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार महिला 16 मई को इलाज कराने के लिए रांची जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर पति ने नावाजयपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार उन्हे जानकारी मिली है कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ फिरोजाबाद चली गई है। परिवार के लोग उसकी तलाश में फिरोजाबाद भी पहुंचे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि महिला को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। वह अपने साथ सोने-चांदी के गहने और नकदी भी ले जाई गई है। इस मामले में नावाजयपुर के थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला से फोन पर संपर्क स्थापित हुआ है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.