नावाजयपुर क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन आयोजन
पलामू, जून 5 -- पाटन। नावाजयपुर थाना के आनंद नगर घोरीघाट में हिन्दू सम्मेलन का शुक्रवार को आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में हिन्दू समुदाय के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज में बंधुत्व, प्रेम, सहयोग और हिन्दू स्वाभिमान को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। इससे हिन्दू समाज में एकता एवं संस्कार की सृजन हो सकेगा। सम्मेलन में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 33 पूजा स्थलों देव मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता, मुखिया नावा मनोज राम, चंद्रदेव राम, बिनोद पांडेय, राम प्रबेश सिंह, प्रगस्त तिवारी, एसके पांडेय, सुरेंद्र मांझी, गोपाल प्रसाद, रोहित कुमार आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.