पलामू, अप्रैल 2 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नावाखास पंचायत स्थित बिंदा बैंकवेट हाल के बेसमेंट में चल रही अवैध क्लिनिक को सील किया गया है। बीडीओ सह प्रभारी सीओ अमित झा के अगुवाई में अवैध क्लिनिक सील किया। बीडीओ ने बताया है कि गुप्त सूचना पर अवैध क्लिनिक में छापामारी किया गया। छापेमारी में अवैध क्लिनिक संचालन की पुष्टि हुई। लगभग 5 घंटे चले निरीक्षण मे पाया गया कि उक्त क्लिनिक में पंडवा का रहने वाला सेवक मेहता नामक व्यक्ति अपने को डॉक्टर बता कर अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन कई वर्षों से करता आ रहा है। भवन के अंदर प्रसव कक्ष सह ऑपरेशन थिएटर भी पाया गया। कई प्रतिबंधित दवाएं भी पायी गयी है। डॉक्टर के ओपीडी कक्ष से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट भी पाए गए। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. अमित आजाद, अवर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र क...